जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, गणेशपुर का किया गया स्थलीय निरीक्षण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली/दिनांक 20 सितंबर 2026

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, गणेशपुर,चकिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं मानकों का गहनता से अवलोकन किया।

​बीएसए ने मौके पर मौजूद सामग्री गुणवत्ता टेस्टिंग मशीन की कार्यप्रणाली को देखा और निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामग्री (ईंट, सीमेंट, कंक्रीट आदि) को मानक के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) एवं अन्य ढांचागत कार्यों में कुछ कमियां व खामियां पाई गईं, जिस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताई।

संबंधित कार्यदायी संस्था को चिह्नित कमियों को तत्काल प्रभाव से सुधारने और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा से जुड़े इस ड्रीम प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं निर्माण से जुड़े अभियंता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई