श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल ट्रस्ट बागपत ने धूमधाम से मनाया राधाष्टमी पर्व

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बागपत,

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल ट्रस्ट बागपत के तत्वावधान में राधाष्टमी पर्व को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन बागपत नगर के पक्का घाट स्थित महाभारतकालीन भगवान शिवजी के मंदिर परिसर में किया गया। मंदिर परिसर को फूलों एवं रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पक्का घाट आश्रम के महंत उद्धव स्वरूप जी महाराज ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान से सभी के मंगल एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद राधारानी जी के जन्मोत्सव की खुशी में केक काटा गया और श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल के सदस्यों ने श्री श्याम जी एवं राधा रानी जी की महिमा का भजनों द्वारा गुणगान किया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण राधा-कृष्ण की भक्ति से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को राधाष्टमी पर्व की बधाई दी। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को केले, बिस्कुट, टॉफी आदि का प्रसाद वितरित किया गया।

भव्य एवं भक्तिमय आयोजन के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना की। ट्रस्ट की ओर से प्रकाश चौधरी ने राधाष्टमी पर्व के सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ललित माधव गोपाल, ललित शर्मा, कृष्णराज, प्रकाश चौधरी, अमिता वशिष्ट, अमित शर्मा, अमित चंदौरिया, सन्नी सेठी, आकाश सेठी, पिन्टू पांचाल, विपुल जैन सहित सैंकड़ो श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट – विवेक जैन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई