अमृत योजना की लापरवाही पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी की नाराजगी के बाद जिलाधिकारी ने बैठक कर की कार्यवाही,नपाध्यक्ष भी रहे मौजूद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

अमृत योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में लापरवाही और सड़कों की खराब स्थिति को लेकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मीटिंग में कड़ी नाराजगी जताई।अध्यक्ष ने कहा कि अमृत योजना के कार्यों से जनता में रोष है। आए दिन किसी न किसी सड़क को खोद दिया जा रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही सीवर जाम होने की समस्या भी सामने आ रही है।

कई स्थानों पर सड़कें खोदे जाने के बाद उनकी ठीक से मरम्मत नहीं होने से स्थिति बेहद खराब हो गई है।नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यों को लेकर जताई गई नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी,ईओ जी लाल सहित अमृत योजना के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अमृत योजना के कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और आम जनता को हो रही परेशानियों की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बैठक में ही चार जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने,जबकि एक्सईएन को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया वहीं एई को भी कड़ी चेतावनी दी गई।नगर पालिका अध्यक्ष ने बैठक में जनता की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए

कहा कि योजना के नाम पर सड़कें खोदने के बाद उन्हें समय से दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही सीवर जाम और जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने और खोदी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।

जिलाधिकारी की बैठक में हुई इस कार्रवाई के बाद अमृत योजना से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।डीएम ने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा आम जनता को हो रही परेशानियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई