यूपी में कमाई का किंग कौन? नोएडा सबसे आगे, टॉप-5 में ये जिले भी शामिल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

उत्तर प्रदेश 75 जिलों वाला प्रदेश है और हर जिले की अपनी अलग पहचान है। हालांकि आर्थिक समृद्धि के लिहाज से प्रदेश के सभी जिलों की स्थिति एक जैसी नहीं है। प्रति व्यक्ति आय के आंकड़ों में कुछ जिले दूसरे जिलों से काफी आगे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में सबसे आगे है।

अमीरी में जिलों के बीच 22 गुने का फासला

गौतमबुद्धनगर की प्रति व्यक्ति आय 10,17,758 रुपये बताई गई है। वहीं सबसे कम प्रति व्यक्ति आय वाले प्रतापगढ़ में यह आंकड़ा 44,544 रुपये है। इस आधार पर दोनों जिलों की प्रति व्यक्ति आय में करीब 22 गुना का अंतर दिखाई देता है।

ये हैं यूपी के पांच सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाले जिले

1. गौतमबुद्धनगर (नोएडा) — ₹10,17,758
2. लखनऊ — ₹2,16,734
3. गाजियाबाद — ₹2,11,505
4. हमीरपुर — ₹1,46,794
5. सोनभद्र — ₹1,44,578

आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्धनगर प्रति व्यक्ति आय के मामले में प्रदेश में सबसे आगे है। इसके बाद लखनऊ और गाजियाबाद का स्थान है। वहीं हमीरपुर और सोनभद्र भी शीर्ष पांच जिलों में शामिल हैं।

यहां यह समझना जरूरी है कि प्रति व्यक्ति आय का अर्थ यह नहीं है कि जिले के प्रत्येक व्यक्ति के पास इतनी रकम मौजूद है। यह औसत आर्थिक आय का एक सूचकांक है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति की तुलना के लिए किया जाता है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई