सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र एक्शन मोड में12.50 लाख की सोने की चेन चोरी का आरोपी गिरफ्तार,डीसीपी काशी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से किया पुरस्कृत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में सिगरा पुलिस ने सोने की चेन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 74 ग्राम वजन की पीली धातु की सोने की चेन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए डीसीपी काशी की ओर से टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबूलाल चौरसिया पुत्र स्व. कन्हैया लाल चौरसिया, निवासी एस-128 अनौला हरिजन बस्ती, टकटकपुर, थाना कैंट, वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने 17 सितंबर 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया।कैंट बस स्टैंड के पास कहासुनी के दौरान गायब हुई थी चेन पुलिस के अनुसार 10 सितंबर की रात अविनाश प्रताप सिंह अपनी पत्नी और साथी फैजान के साथ पार्टी से वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान कैंट बस स्टैंड के सामने पिलर नंबर 42 के पास मोटरसाइकिल सवार 3-4 लोगों से वाहन के शीशे से टकराने को लेकर कहासुनी हो गई।देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान अविनाश के साथी फैजान को चोट भी आई। पुलिस के मुताबिक इसी धक्का-मुक्की के दौरान अविनाश के गले में पहनी सोने की चेन टूटकर नीचे गिर गई, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठा लिया।200 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस घटना के बाद सिगरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर संदिग्ध के घर तक के रास्ते में लगे 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की बारीकी से जांच के दौरान गहरे भूरे रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं।इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान बाबूलाल चौरसिया के रूप में की। पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि उसके कब्जे से चोरी की गई करीब 74 ग्राम वजन की सोने की चेन भी बरामद कर ली गई।आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बाबूलाल चौरसिया के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना कैंट और जीआरपी प्रयागराज में चोरी, लूट, बरामदगी तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ कैंट थाने में वर्ष 2025 का एक मुकदमा तथा जीआरपी प्रयागराज में वर्ष 2023 के कई मुकदमे दर्ज हैं।वर्तमान मामले में सिगरा थाने में मु0अ0सं0 0397/2026, धारा 303(2), 115(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है,शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई,चेन चोरी के मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक प्रशान्त बन्धु, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र सिंह, आरक्षी नीरज मौर्या, आरक्षी नीलेश, रिजर्व महिला आरक्षी शिवानी सिंह तथा सर्विलांस सेल के आरक्षी अश्वनी सिंह शामिल रहे,

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंचकर चोरी की गई सोने की चेन बरामद करने पर डीसीपी काशी की ओर से टीम की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई