सकलडीहा,
सकलडीहा में बरसात की पानी निकासी की उचित प्रबंध नहीं होने पर सीओ कार्यालय,कोतवाली, डायट और तहसील जाने वाली मार्ग पर बीते एक माह से जलभरॉव की समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी जल निकासी की समस्या को लेकर अनजान बने हुए है।
ग्रामीण और राहगीर सहित छात्र पानी से होकरजाने के लिये मजबूर है। ग्रामीणों ने जल निकासी की उचित प्रबंध करने के साथ सम्मे माता मार्ग पर नाला की चौड़ाई बढ़ाये जाने की मांग किया है।

बीते एक माह से अधिक समय से हो रही बारिश के कारण सकलडीहा में शिक्षण संस्थान से लेकर अधिकारियों का कार्यालय और मार्ग पर बरसात का पानी लगा हुआ है। लोगों के घरों और खेतों में पानी भरा हुआ है। इसके बाद भी तहसील के अधिकारी पानी निकासी की समस्या को लेकर अनजान बने हुए है।
ग्रामीणों और व्यापारियों ने जल निकासी की समस्या का निदान कराये जाने की मांग उठाया है। बारिश के कारण सकलडीहा इंटर कॉलेज से सीओ कार्यालय,कोतवाली और डायट व तहसील मार्ग पर जाने के लिये ग्रामीणों छात्रा और अधिवक्ताओं को समस्या हो रही है।
कोतवाली मार्ग से होकर सम्मे माता मंदिर मार्ग और नागेपुर सचिववालय मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। तहसील परिसर और अधिवक्तओं का चैंबर डूबा हुआ है। तहसील मार्ग पर नाला निर्माण भी अधूरा पड़ा हुआ है।
जिसकी शिकायत करने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि नाला निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही जाम पड़े नालों की साफ सफाई कराया जायेगा।







