दाह संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

बलुआ थाना क्षेत्र के पश्चिमी वाहीनी गंगा तट पर शुक्रवार की शाम को शव दाह में शामिल होने आए युवक 30 वर्षीय लवकुश गंगा में स्नान करने के दौरान डूब गया । घटना की सूचना पर प्राइवेट गोताखोर लगाकर बलुआ पुलिस ने खोजवाया किंतु तेज बहाव के कारण नहीं मिल पाया ।

चंदौली कोतवाली के सुल्तानपुर के रहने वाले उदल राम की पत्नी का शुकवार को बीमारी के कारण निधन हो गया । बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार में सुल्तानपुर के ही रहने वाले लवकुश पुत्र बेचन राम शव दाह के बाद स्नान करने लगा । पानी का तेज बहाव होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। मौजूद ग्रामीणों ने उसे आगे जाने से रोका था ।

घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने प्राइवेट गोताखोर की मदद से युवक को खोजने का प्रयास किया किन्तु वह नहीं मिला । इस संदर्भ में बलुआ थाने के इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि युवक का तलाश किया गया किन्तु नहीं मिला । प्रयास जारी है । आसपास के ग्रामीणों को सूचना दिया जा रहा है ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई