लखनऊ के गणेश उत्सव में शामिल हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री, बोलीं- लखनऊ सुकून और मोहब्बत वाला शहर, यहां की चाट सबसे पसंद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

गणेश चतुर्थी पर राजधानी लखनऊ में गणपति उत्सव की धूम है। मुंबई से बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री लखनऊ के चौक में आयोजित गणेश उत्सव में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश मराठी समाज की ओर से किया गया था। उत्सव में मराठी समाज के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने मंच पर गणपति की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। वह कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक रुकीं। इस दौरान फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई।

मंच से संबोधित करते हुए भाग्यश्री ने कहा, “लखनऊ शहर बहुत सुकून और मोहब्बत वाला है। यहां खाने में बहुत वैराइटी है, रोज अलग-अलग खाना खा सकते हैं। मुझे यहां की चाट सबसे ज्यादा पसंद है। जब भी लखनऊ आती हूं, यहां के लजीज खाने का लुत्फ उठाती हूं।”

उन्होंने यूपी सरकार की भी तारीफ की और कहा कि सरकार गणेश उत्सव को बढ़ावा दे रही है, जिससे बड़े स्तर पर कार्यक्रम हो रहे हैं और बड़े-बड़े पंडाल सज रहे हैं। इससे अलग-अलग संस्कृतियों के लोग आपस में जुड़ रहे हैं।

41 साल से हो रहा आयोजन

मराठी समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल ने बताया कि यह 41वां गणेश उत्सव है। इसकी शुरुआत चौक चौराहे से हुई थी और अब बड़े लॉन में आयोजित हो रहा है। पहले तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक हर साल शामिल होते थे, पिछले साल अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे आई थीं।

उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के जरिए महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश दो राज्यों के लोग जुड़ रहे हैं और दोनों संस्कृतियों का आदान-प्रदान हो रहा है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई