76वें जन्मदिवस पर 76 बटुकों ने 76 लीटर केशर जल व दूध से किया अभिषेक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर पूरे देश में उनके समर्थकों ने उत्साह और आध्यात्मिकता के साथ जश्न मनाया जा रहा है। वहीं उनके संसदीय क्षेत्र व धार्मिक नगरी काशी में बटुक ब्राह्मणों ने दुग्धाभिषेक,शंखनाद कर आशीर्वाद दिया।

गुरुवार को प्रातः सात बजे से अहिल्याबाई घाट विप्र समाज के तत्वावधान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का पूजन हुआ। इसके बाद श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम व श्री शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 76 बटुक ब्राह्मणों ने आचार्य उदित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 76 लीटर केशर जल व दूध से माँ गंगा का अभिषेक किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राज्यमंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक डा.नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आज देवशिल्पी विश्वकर्मा की भी जयंती हैं,अगर हम अपने राष्ट्र के नेता प्रधानमंत्री मोदी जी को आधुनिक भारत का शिल्पी कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

इन्होंनें कहा कि मोदी जी का दूरदर्शी एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि नेतृत्व सबका साथ-सबका विकास और सबका प्रयास रहा है।

कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता व विप्र समाज के अध्यक्ष डा. पवन कुमार शुक्ला ने बोला की प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने काशी के विकास को नई दिशा दी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण,घाटों का सौंदर्यीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास से काशी का स्वरूप बदला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गंगा नदी के प्रति दृष्टिकोण आस्था,सांस्कृतिक धरोहर और इसके संरक्षण (सफाई) पर आधारित है।

इस अवसर पर डा. पवन शुक्ला,प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी,नवीन कसेरा,महंत रमेश तिवारी लिंगिया महाराज,संजय उपाध्याय,आकाश पाठक, सुनील यादव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व बटुक शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई