फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, लखनऊ में सिपाही पर गंभीर आरोप

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

एक महिला ने सिपाही शिशु सागर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि जून 2025 में फेसबुक के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी, जिसके बाद मोबाइल नंबर साझा किए गए

महिला के अनुसार, जुलाई 2025 में सिपाही ने उसे मुरादाबाद के प्रेम चुनरिया होटल में मिलने बुलाया, जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसके बाद सिपाही उसे उसके गांव से लखनऊ ले आया और दोनों बीकेटी में किराए के कमरे में रहने लगे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सिपाही ने मकान के नाम पर उससे 15 लाख रुपये लिए।

गर्भवती होने पर विवाद

महिला का कहना है कि गर्भवती होने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सिपाही ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया और शादी से इनकार कर दिया।

थानों पर कार्रवाई न होने का आरोप

महिला का आरोप है कि उसने 1 सितंबर को बीकेटी थाने में शिकायत की, लेकिन थाना प्रभारी संजय सिंह ने प्रार्थना पत्र लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद 11 सितंबर को महिला थाने में शिकायत की, वहां भी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह पर सिपाही से मिलकर मामला खत्म करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

मंगलवार दोपहर महिला दोबारा महिला थाने पहुंची, जहां फिर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई