“भगवान गणेश के पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील”

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

बुधवार को काशी के लालबाग के राजा ने अपने भव्य दरबार से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। गणेशोत्सव के दौरान प्रसिद्ध गणपति के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं को नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के संयोजन में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने संयुक्त रूप से ‘गणपति बप्पा’ के पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आवाह्न किया।

ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में काशी के ‘लालबाग के राजा’ प्रांगण में सदस्यों ने कपड़े के थैले एवं पौधे लेकर बप्पा की ओर से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। नमामि गंगे की ओर से पौधे एवं कपड़े के थैले वितरित करके ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण, सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करने, जल संरक्षण एवं प्रकृति से प्रेम सद्भाव प्रदर्शित करने का आग्रह किया गया।

गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि भगवान गणेश का उत्सव हमें आस्था के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करने का गहरा संदेश देता है। देश सहित पूरे विश्व में पर्यावरण प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है। भगवान गणेश को ज्ञान और कल्याण का प्रतीक माना जाता है।

पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस त्योहार को मनाएं, जिससे एक अधिक टिकाऊ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान मिल सके।

आयोजन में नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़, अध्यक्ष आनंदराव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, वरिष्ठ संरक्षक संतोष पाटिल, अशोक शिंदे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे एवं सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई