चुनार में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बोले जिला अध्यक्ष जनसमस्याओं पर मौन साधे जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चुनार (मिर्ज़ापुर) चुनार तहसील क्षेत्र में चरमराती बुनियादी व्यवस्थाओं, किसानों की समस्याओं और बदहाल ढांचागत स्थिति को लेकर जन-आक्रोश फूट पड़ा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों व प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (SDM) चुनार के सामने कचहरी में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ग्यापन देकर कर क्षेत्र की 5 प्रमुख समस्याओं के अविलंब निस्तारण हेतु एक ज्ञापन सौंपा।

जिसका मुख्य बिंदु एवं केंद्र में चुनार स्थित पोस्टमार्टम हाउस पिछले दो सालों से निष्प्रयोज्य पड़ा हुआ है। किसी दुर्घटना या आकस्मिक घटना की स्थिति में शोकाकुल परिजनों को शव लेकर जिला मुख्यालय मिर्जापुर भागना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। इसे तत्काल चालू करने की मांग की गई।

व दूसरी मांग नारायणपुर सब्जी मंडी मार्ग, ढाब क्षेत्र मार्ग, जमालपुर से रामपुर, रानीबाग से जमालपुर और इमलिया चट्टी से अदलहाट मार्ग जैसे क्षेत्र के दर्जनों जर्जर व खस्ताहाल हो चुके हैं। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन मार्गों के नवनिर्माण व तत्काल मरम्मत की मांग उठाई गई।

वहीं पर चुनार नगर की आंतरिक सड़कें टूट चुकी हैं और कचरा प्रबंधन का कोई उचित इंतजाम नहीं है। बारिश के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।साथ ही साथ खाद की किल्लत से परेशान किसान व अहरौरा व जारगो बांध से बाढ़ का खतरा को लेकर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा गया

कि बारिश के दिनों में बांधों से एकमुश्त भारी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। मांग की गई कि जलस्तर की निगरानी कर नियंत्रित तरीके से (Controlled Water Release) पानी छोड़ा जाए।
वहीं पर टोल प्लाजा पर वसूली और अवैध निर्माण को लेकर नारायणपुर-शक्तिनगर मार्ग पर फतेहपुर टोल प्लाजा से खजुराहो तक नाली निर्माण न होने से जलजमाव हो रहा है।

इसके साथ ही अहरौरा टोल के नाम पर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों की जांच की मांग की गई। साथ में कांग्रेस जानो के द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
ज्ञापन देने के बाद अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल ने पत्रकारों से संबोधन करते हुए कहा कि “चुनार तहसील क्षेत्र वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहा है, लेकिन क्षेत्र के विधायक और सांसद को जनता की बुनियादी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। जनप्रतिनिधि केवल जाति और धर्म की राजनीति में व्यस्त हैं, जबकि जमीन पर विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं।

चुनार का पोस्टमार्टम हाउस पिछले दो वर्षों से बंद है, सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ रही हैं और बारिश के मौसम में बांधों से पानी छोड़ने के कुप्रबंधन के कारण दर्जनों गांव बाढ़ की त्रासदी झेलते हैं। अहरौरा टोल प्लाजा पर अवैध वसूली और अतिक्रमण चरम पर है, फिर भी स्थानीय विधायक व सांसद मौन साधे हुए हैं। जाति-धर्म का कार्ड खेलकर जनता का ध्यान भटकाना अब बंद होना चाहिए।

यदि समय रहते इन जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जनता आगामी चुनावों में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।”कार्यक्रम की अध्यक्षता चुनार नगर अध्यक्ष आदित्य पदयात्री ने किया मुख्यरूप से कार्यकम में शिव शंकर चौबे जिला पंचायत सदस्य, गुलाब चंद्र पांडे राजेश मिश्रा ज्योति, तुलसी गुप्ता , संदीप पटेल, सूर्यभान सिंह, रामलखन मास्टर जी ,छोटू चौबे ,

प्रतीक मिश्रा, बृजेश पाठक,कपिल सोनकर कुंज बिहारी उपाध्याय प्रमोद गुप्ता अफसर अली अख्तर अली शकील अहमद मेटी बीआर पारस बियार बबुनी कैलाश प्रजापति तैयब अली रामराज भारतीय धनुषधारी यादव विनोद भारती मोनू पटेल कन्हैया लाल पाठक रामलखन मास्टरइत्यादि लोग मौजूद थे

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।