स्व. निर्मला सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को निबी गहरवार पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री नगर विधानसभा के मीडिया प्रभारी सतीश सिंह के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने उनकी पूज्य माता स्वर्गीय निर्मला सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। यह दुख की घड़ी है। इस कठिन समय में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को धैर्य बनाए रखने की सांत्वना दी।

इस अवसर पर राम लोटन, उदय पटेल, कुमार सिंह, वीरेंद्र तिवारी, राजिंदर पाठक, अजीत सिंह, विकास सिंह, आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।