रामनगर रामलीला: द्वितीय गणेश पूजन सम्पन्न, विनयपत्रिका के गायन से भावविभोर हुए लीला प्रेमी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रामनगर

रामनगर रामलीला के क्रम में द्वितीय श्री गणेश पूजन विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।

परम्परा के अनुसार रामलीला अधिकारी पाठक जी ने जजमान के रूप में पंडित रामनारायण पांडेय जी से संकल्प पूजन करवाया। पूजन पंडित रामनारायण पांडेय एवं शांत नारायण पांडेय जी द्वारा कराया गया, जिसका उद्देश्य राजा, प्रजा, दर्शकों एवं कार्यकर्ताओं के कल्याण की कामना है।

पूजन में पंचस्वरूप राम, सीता, भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के साथ वशिष्ठ जी, दशरथ जी, रामलीला व्यास एवं रामायणी दल के सदस्य उपस्थित रहे।

पूजन के बाद रामायणी दल द्वारा नारद वाणी में विनयपत्रिका से “गाइए गणपति जग वंदन, शंकर सुवन भवानी के नंदन” का सुमधुर गायन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित लीला प्रेमी भावविभोर हो गए। इसके बाद बालकांड में मंगलाचरण से सात दोहों तक का पाठ किया गया।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।