चंदौली
पंद्रह हजार शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों के इंक्रीमेंट में उत्पन्न विसंगति के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चंदौली के जिला संगठन मंत्री आदित्य रघुवंशी ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्या से संबंधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से 15 हजार शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के इंक्रीमेंट में आ रही विसंगति को दूर कराने की मांग की गई। आदित्य रघुवंशी ने कहा कि इंक्रीमेंट में विसंगति के कारण संबंधित शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र समाधान की मांग की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रकरण के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चंदौली के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा की । विभाग द्वारा शीघ्र आदेश जारी कर शिक्षकों की इंक्रीमेंट संबंधी विसंगति का समाधान किया जाए ताकि उक्त बैच के शिक्षकों को लाभ मिल सके l
इस अवसर पर सचिन सोनकर, नरेन्द्र चतुर्वेदी उपस्थित रहे l







