विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे किसानों ने निकाली पद यात्रा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व मे स्थगित विंध्य एक्सप्रेसवे का किसानों ने फिर एक बार विरोध करना शुरू कर दिया है. बीते दिनों जिला प्रशासन ने वादा किया था कि एक सप्ताह के अंदर किसानों कि समस्याओं पर निर्णय लिया जाएगा. लेकिन प्रशासन की तरफ से एक महीना बीत जाने के बाद भी किसानों क़ो कोई सुचना नहीं दी गयी.

मोर्चे के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं क़ो लेकर मौन है. किसानों से वादाखिलाफी किया है. किसानों के पास अब शान्तिपुर्वक धरना प्रदर्शन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है.  ज़ब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता. विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

इसी योजना के तहत 53 गावो मे पद यात्रा निकालकर विंध्य एक्सप्रेसवे का पुरजोर विरोध किया जा रहा है.इस परियोजना मे जिले के लगभग 53 गांव के किसान बड़ी संख्या मे पीड़ित है. जिले मे 120 मीटर चौड़ी सड़क लगभग 35 किमी के दायरे मे निकल रही है. बड़ी संख्या मे किसान भूमिहीन हो रहे है. इसका सर्वे ड्रोन द्वारा किया गया है, इसमें जिला प्रशासन का सहयोग नहीं लिया गया है. इंलार्जमेंट मे त्रुटिया है.

जिसक़ो लेकर यूपीडा की किसानों से वार्ता भी हुयी. यूपीडा ने माना की नए सिरे से विकल्प तलाशने की जरूरत है. जिसके लिए एक बोर्ड बनाकर दोबारा इंलार्जमेंट बनाने की जरूरत है. तो बोर्ड क्यों नहीं बनाया जा रहा. जबरजस्ती कथित तौर पर किसानों की जमीन हड़प कऱ बेदखली करने की कार्यवाही जिला प्रशासन क्यों कर रहा है.संघर्ष मोर्चा ने एलान किया कि किसान अपनी जान दे देंगे पर अपनी जमीन नहीं देंगे.ज़मीन का अधिग्रहण नहीं करने देंगे. दोबारा सरकार इस योजना पर पुनर्विचार करे.

आज पद यात्रा क्रमशः तेजोपुर से शुरू होकर प्रीतमपुर,खरखोली होते हुए नेवादा में समापन हुआ. कल आगे की पद यात्रा शुरू होंगी. यात्रा मे सैंकड़ो पीड़ित किसान और उनके परिवार के लोगो ने भाग लिया.

किसान मोर्चा के ग्राम अध्यक्ष रामनारायण यादव नेवादा संतोष यादव खेदाइनरायनपुर के आलोक सिंह परेवा विद्या विनय शंकर कुशवाहा चंद्रिका जोखन वीरेंद्र मास्टर गुरदयाल यादव बाबूलाल यादव शमशेर चौहान कई गांव के ग्राम संगठन अध्यक्ष इस पद यात्रा में शामिल रहे. यात्रा का संचालन किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक सिंह और अध्यक्षता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष आनंद पांडेय ने किया

 

रिपोर्ट – राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।