Gen-Z को विरासत से जोड़ेगी यूपी सरकार, संग्रहालयों की कराई जाएगी एक दिवसीय यात्रा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार नई पीढ़ी को प्रदेश की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने की पहल कर रही है। इसके तहत Gen-Z युवाओं और विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय विरासत यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा के दौरान उन्हें राज्य के प्रमुख संग्रहालयों का भ्रमण कराया जाएगा।

इस दौरान प्रतिभागियों को संग्रहालयों में मौजूद ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी गाइडेड विजिट के माध्यम से दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को किताबों तक सीमित इतिहास के बजाय वास्तविक धरोहरों से परिचित कराना और उनमें अपनी संस्कृति के प्रति रुचि पैदा करना है।

यूपी के कई संग्रहालयों में पहले से ही गाइड सेवा और स्कूल कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध है।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।