चंदौली
अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर के पास तेज रफ्तार डंपर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपर संख्या BR24GB5467 चंदौली की ओर से आ रहा था। इसी दौरान मुगलसराय की तरफ से चंदौली जा रहे बाइक सवार दो युवकों की डंपर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में धर्मपाल खरवार (25 वर्ष), निवासी अमढ़, खंडवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर एवं बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हादसे के बाद फरार हुए डंपर चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगनराज सिंह के अनुसार, दुर्घटना के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई जारी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
स्थान: आलमपुर, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।







