ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में पांच लाख रुपये के निजी मुचलके का नोटिस जारी करना एसीपी एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट-तृतीय डॉ. रवि शंकर मिश्रा को भारी पड़ गया।
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नाराजगी के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट को भी निलंबन की जानकारी दी गई।







