आजमगढ़। गैंगस्टर एक्ट में वांछित अंतर्राज्यीय शराब तस्कर सुखविन्दर सिंह को STF लखनऊ ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हरियाणा-पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब खरीदकर डीसीएम के टूल बॉक्स में छिपाकर बिहार पहुंचाने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप है।
11 मार्च 2025 को तहबरपुर पुलिस ने दो डीसीएम से 40 पेटियों में 480 बोतल यानी 360 लीटर शराब बरामद की थी, जिसकी कीमत करीब 2.21 लाख रुपये थी। जांच में सुखविन्दर समेत अन्य आरोपियों के नाम सामने आए थे।
STF ने पंजाब पुलिस के सहयोग से 10 सितंबर को दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। फतेहगढ़ साहिब कोर्ट से 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को आजमगढ़ लाया गया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
शराब तस्करी के नेटवर्क पर STF का शिकंजा, गिरफ्तारी से गिरोह में मचा हड़कंप!







