दिनांक 11.09.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, गश्त, भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर ग्राम प्राथमिक विद्यालय परसीपुर रामेश्वर, थाना जंसा के पास से मु0अ0सं0 184/2026, धारा 65(1) बी0एन0एस0 एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में
वांछित अभियुक्त लक्षन उर्फ उमाशंकर उर्फ डब्बू पुत्र गोपी, निवासी ग्राम हरिहरपुर (धौरहरा), थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण :
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.09.2026 को नाबालिग बालिका के साथ गलत कार्य किए जाने के संबंध में उसकी माता द्वारा थाना जंसा पर लिखित सूचना दी गई थी। उक्त सूचना के आधार पर थाना जंसा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
लक्षन उर्फ उमाशंकर उर्फ डब्बू पुत्र गोपी, निवासी ग्राम हरिहरपुर (धौरहरा), थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1. उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अजय कुमार, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 अखिलेश सोनकर, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 सुशील चौरसिया, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. म0का0 प्रतिभा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।







