नहर में डूबे किशोर के परिजनों को मिला चार लाख का सहायता प्रमाण पत्र, भाजपा जिलाध्यक्ष ने सौंपा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सेवापुरी।

कपसेठी थाना क्षेत्र के रामडीह गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर अंश पटेल पुत्र जगनारायण पटेल की बीते शनिवार को नहर में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल मृतक के घर रामडीह पहुंचे। उन्होंने मृतक के पिता जगनारायण पटेल और उनकी माता को उप जिलाधिकारी राजातालाब द्वारा आपदा मोचन निधि से स्वीकृत चार लाख रुपये का सहायता प्रमाण पत्र सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने परिजनों को बताया कि सहायता राशि का चेक खाते में लगा दिया गया है और राशि खाते में भेज दी गई है।

उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, सेवापुरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, भाजपा नेता उमाशंकर पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित‘, राम विलास पटेल, अमित सिंह ‘पीयूष‘, जिला मंत्री युवा मोर्चा किशन सिंह, अवगत उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, अजय पटेल, ओपी पटेल, अभिषेक यादव समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।