पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में दिनांक 11.09.2026 को थाना सिगरा पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं पिलर नं0 59, कैण्ट रेलवे स्टेशन के पास आने- जाने वाले राहगीरों से व आपस में विवाद कर रही हैं ।
उक्त सूचना पर उ0नि0 विकास सिंह मय पुलिस बल के उक्त घटना स्थल पर पहुँचे तो सार्वजनिक स्थान चौकी क्षेत्र रोडवेज में कुछ महिला आने- जाने वाले राहगीरों से व आपस में विवाद कर रही थी जिन्हें समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वो लोग मानने को तैयार नहीं हुई शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 06 नफर अभियुक्तागण को अन्तर्गत धारा- 170/126/135 बी0एन0एस0एस में दिनांक 11/09/2026 को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तागण का नाम पता व उम्र-
1. रबीना (काल्पनिक नाम) निवासिनी जिवनाथपुर बगैया थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष ।
2. हेमा (काल्पनिक नाम) निवासिनी निवासिनी लहरतारा थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी उम्र करीब 43 वर्ष ।
3. मुस्कान (काल्पनिक नाम) निवासिनी 104 पुनीत इन्कलेव नियर पाल होटल, पावी सादकपुर, लोनी, थाना लोनी, गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष ।
4. ऐश्वर्या (काल्पनिक नाम) निवासिनी चकधनवा, थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ उम्र करीब 40 वर्ष ।
5. फूल कुमारी (काल्पनिक नाम) निवासिनी छित्तुंग थाना कोतवाली चन्दौली, जिला चन्दौली उम्र 45 वर्ष ।
6. सबिता (काल्पनिक नाम) निवासिनी चकधनवा थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ उम्र करीब 35 वर्ष ।
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 विकास सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. म0उ0नि0 काजोल सिंह एण्टी रोमिया प्रभारी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. म0उ0नि0 डली साहू एण्टी रोमिया थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. रि0कां0 अभिषेक शर्मा एण्टी रोमिया थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. रि0म0का0 दीक्षा एण्टी रोमिया थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
7. रि0म0का0 श्वेता सरोज एण्टी रोमिया थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
8. का0 अजय कुमार सोनकर थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
9. का0 अजीत कुमार गोंड थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।







