मंडलायुक्त द्वारा रोपवे परियोजना का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

वाराणसी रोपवे परियोजना (3.85 किमी, कैंट से गोदौलिया) के कार्यों का मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 94.35% बताई गई। मंडलायुक्त द्वारा कैंट स्थित स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान कंसेशनायर कार्यों को देखकर कड़ी नाराजगी जताते हुए

सभी मेजर फिनिशिंग कार्य 25 सितंबर तक पूर्ण करने, एफ़ओबी व शिखर के कार्य में तेजी लाने, एस्केलेटर, लिफ्ट व रेलिंग की सफाई तथा बैगेज स्कैनर और DFMD(Door Frame Metal Detector) की स्थापना प्राथमिकता पर करने को निर्देशित किया गया। विद्यापीठ स्टेशन पर स्टॉर्म वाटर इंटरकनेक्शन 15 सितंबर तक पूर्ण करने, TOM/TVM की टेस्टिंग तथा पेवर्स का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश।

मंडलायुक्त द्वारा रथयात्रा स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने जलकल विभाग से समन्वय कर सीवर/वाटर लाइन इंटरकनेक्शन 15 सितंबर तक पूरा करने को निर्देशित किया गया। गिरजाघर स्टेशन पर लाइटिंग व फसाड का कार्य शीघ्र पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। गोदौलिया स्टेशन पर डी-बोर्डिंग व बोर्डिंग साइड का कार्य 31 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान एनएचएलमल की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा तथा कंसेशनायर के परियोजना निदेशक एस सुब्बा राव उपस्थित रहे। गौरतलब है कि रोपवे परियोजना पूरी होने के बाद करीब 16 घंटे प्रतिदिन संचालित होगी और 3000 PPHPD (Passengers Per Hour Per Direction”प्रति घंटा प्रति दिशा यात्री”) क्षमता के साथ कैंट से गोदौलिया तक का सफर मात्र 15 मिनट में पूरा करेगा।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।