तकनीक से सुदृढ़ होंगे जनपद के विद्यालय, निगरानी यंत्रों से पढ़ाई से लेकर सुरक्षा तक रहेगी नजर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सोनभद्र।

जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, बच्चों को सुरक्षित एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा विद्यालयी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा तकनीक आधारित पहल की गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त विद्यालय कनच, पेढ़ एवं धुरकरी में निगरानी यंत्र लगाए जा रहे हैं।

निगरानी यंत्रों के माध्यम से कक्षाओं में पढ़ाई-लिखाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति एवं समय पालन, बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय में अनुशासन की स्थिति की बेहतर देखरेख हो सकेगी। इससे विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।

इसके साथ ही मध्याह्न भोजन तैयार करने एवं बांटने की व्यवस्था, भोजन की स्वच्छता, विद्यालय परिसर एवं रसोईघर की साफ-सफाई, बच्चों की सुरक्षा, विद्यालय में बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने तथा विद्यालय की संपत्ति की सुरक्षा पर भी नजर रखी जा सकेगी।

विशेष रूप से बच्चों के विद्यालय आने से लेकर छुट्टी होने तक परिसर की गतिविधियों की निगरानी से उनकी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। किसी अचानक घटना अथवा अव्यवस्था की स्थिति में सही जानकारी प्राप्त कर तुरंत कार्रवाई करने में भी यह व्यवस्था सहायक होगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की इस पहल का उद्देश्य केवल निगरानी करना नहीं, बल्कि तकनीक के बेहतर उपयोग से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण, स्वच्छता, अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और मजबूत करना है।

 

रिपोर्ट: भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।