चंदौली थाना मुग़लसराय के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी औद्योगिक नगर में आये नवांगतुक प्रभारी चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह का स्वागत क्षेत्र के सम्भ्रांत जनों ने किया. प्रभारी चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनका ये प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधों को नियंत्रित किया जाए। मिल्कीपुर निवासी सोशलिस्ट ईशान मिल्की ने बताया कि संजय सिंह जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा उन्होंने पूरी तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था बनायें रखने का भरोसा दिया है।

इस दौरान क्षेत्र से पूर्व प्रधान गोपालपुर हरिद्वार पटेल, समाजवासेवी डब्लू साहनी, ताहिरपुर बीडीसी सुरेश कुमार, राजबली यादव तमाम लोगों ने संजय सिंह जी को पुलिस चौकी का कार्यभार संभालने पर माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी व क्षेत्र में अमन-चैन कायम रहने की अपील की। इस दौरान चौकी स्टॉफ दरोगा वीरेंद्र सिंह लोहा, दिवान अरबिंद यादव,दिवान प्रमोद सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे







