मिर्जापुर
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रधानाचार्य पद पर चयनित अरुण कुमार शुक्ल ने माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, मिर्जापुर में प्रधानाचार्य के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
उनके कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अतिन कुमार गुप्ता सहित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अरुण कुमार शुक्ल इससे पूर्व गोपाल इंटर कॉलेज, कोरांव (प्रयागराज) में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे महाराजा अग्रेसन इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में प्रधानाचार्य के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक अतिन कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी अरुण कुमार शुक्ल का स्वागत किया और विद्यालय के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता नरसिंह राम, रमेश कुमार द्विवेदी, संजय सिंह, सुनील कुमार यादव, सियाराम राय, कुमारी सपना, क्रिस्टीना रेबेका, इला, अवधेश कुमार सिंह, संत कुमार, प्रधान लिपिक कड़े प्रसाद पांडे, सहायक लिपिक गणपत, पन्नालाल, रामप्रवेश, आलोक सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।







