काशी में कपड़ा कारोबारी ने खुद को मारी गोली, भाई को फोन कर बुलाया था नीचे; गर्दन में फंसी बुलेट, हालत गंभीर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में 52 साल के एक कपड़ा कारोबारी ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। घटना गुरुवार सुबह करीब 5 बजे की है। घायल को तुरंत BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बुलेट गर्दन में फंसी है।

भाई के घर के नीचे आकर किया फोन

घायल की पहचान विजेंद्र सोनी के रूप में हुई है। उनके छोटे भाई जितेंद्र सोनी ने बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे विजेंद्र टहलने के लिए निकले थे। करीब 30 मीटर दूर स्थित मेरे घर और दुकान के पास पहुंचकर उन्होंने मुझे फोन किया और नीचे आने को कहा।

“सुबह का वक्त था, इसलिए मैंने कहा थोड़ी देर में मिलते हैं। उन्होंने तुरंत नीचे आने को कहा। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मैं दौड़कर नीचे गया तो मेरा भाई सड़क पर पड़ा था। हम लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए,” जितेंद्र ने बताया।

साड़ी की दुकान चलाते हैं कारोबारी

विजेंद्र सोनी कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह तीन भाइयों में मंझले हैं। पांडेयपुर में एक ही बिल्डिंग में तीनों भाइयों की दुकानें हैं। यहां श्रीराम ज्वेलर्स और ऊपर श्रीराम साड़ी घर संचालित होता है।

विजेंद्र की श्री राम साड़ी के नाम से दुकान है। बड़े भाई नरेंद्र सोनी की श्रीराम अलंकार ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। छोटे भाई जितेंद्र सोनी जय मां दुर्गा नाम से ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। विजेंद्र के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं।

आर्थिक तंगी से थे परेशान, डिप्रेशन का इलाज चल रहा था

परिजनों ने बताया कि विजेंद्र की इकलौती बेटी की शादी होने वाली है। वह कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक, इसी चलते वह डिप्रेशन में थे और वेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी साफ वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई