मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ के दौरान कहा कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार दो-दो यूनिफॉर्म उपलब्ध कराएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के पोषण और प्रारंभिक विकास का मजबूत केंद्र बनाने पर जोर दिया।







