महिला पत्रकारों से अभद्रता के विरोध में आल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर

महिला पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता के मामले को लेकर आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को गोरखपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। संगठन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए महिला पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में महिला पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता,जिला अध्यक्ष अमित ओझा, उपाध्यक्ष रामानंद दाढ़ी, जिला मिडिया प्रभारी दबीर आलम, कैम्पियरगंज तहसील अध्यक्ष अजमेर अली, उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय,तिरपुरारी पांडेय,रोशन अली, यशवीर सिंह, रोहित कुमार, आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई