वाराणसी
हुकुलगंज में सुबह 24 वर्षीय युवक, जो एक बच्चे का पिता बताया जा रहा है, का शव कुएं में रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह क्षेत्रीय लोगों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकालने के साथ आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना से परिवार में पहाड़ टूट पड़ा है।







