चिरई को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

गरीब दलित समाज की महिला को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, रीता चिरई ने सपा नेतृत्व का जताया आभार

समाजवादी पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए रीता चिरई को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। एक साधारण एवं गरीब दलित परिवार से आने वाली महिला को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों और समाज के लोगों में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद रीता चिरई ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए वह पार्टी नेतृत्व की सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी और संगठन के लिए पहले से अधिक मेहनत और पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगी।

रीता चिरई ने भावुक होकर कहा, “मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हूं। मैं जीवन भर आपका यह एहसान नहीं भूलूंगी। मैं और ज्यादा मेहनत करूंगी।”
उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी जताया।

रीता चिरई को मिली इस जिम्मेदारी को लेकर उनके समर्थकों ने समाजवादी पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इससे जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाली महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई