मॉनसून की विदाई से पहले फिर एक्टिव होगा बारिश का दौर, 12 से 21 सितंबर तक कई राज्यों में झमाझम के आसार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

देश में मॉनसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जाते-जाते एक बार फिर कई इलाकों को जमकर भिगोने की तैयारी में है। वेदर मॉडल के संकेतों के मुताबिक सितंबर के दूसरे पखवाड़े में कमजोर पड़ चुकी मॉनसून की चाल कुछ समय के लिए फिर रफ्तार पकड़ सकती है।

12 सितंबर से 21 सितंबर के बीच मध्य, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में बारिश का सक्रिय दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में तेज बौछारों के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है। मॉनसून की वापसी से पहले होने वाली यह बारिश कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकती है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई