जमानिया में सवर्ण समाज का प्रदर्शन: यूजीसी रोलबैक, आर्थिक आरक्षण और सवर्ण आयोग के गठन की उठी मांग

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानिया (गाजीपुर)

7 सितंबर 2026:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संघ के बैनर तले जमानिया रामलीला मैदान में सवर्ण समाज के लोगों ने एक विशाल प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सुबह 10:00 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के समक्ष मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें रखीं: .

1- यूजीसी (UGC) के विवादित नियमों का रोलबैक किया जाए।

2-.आरक्षण व्यवस्था को जातिगत के बजाय पूरी तरह आर्थिक आधार पर लागू किया जाए।

3- सवर्ण आयोग का अविलंब गठन किया जाए, जिससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा हो सके।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संघ का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी (SDM) निधि ने रामलीला मैदान पहुँचकर पत्रक प्राप्त की, महामहिम राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्रक को महामहिम राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का वादा की

इस दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सवर्ण समाज की इन जायज मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और सवर्ण समाज के युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई