आजमगढ़ में सपा विधायक नफीस अहमद और पार्टी बूथ अध्यक्ष के बीच विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में अब सिद्धांत की लड़ाई नहीं, बल्कि ठेकेदारी और कमीशन को लेकर संघर्ष चल रहा है।
राजभर ने कहा कि इस मामले में शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।







