3 करोड़ की हेरोइन के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, अलीनगर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली अलीनगर

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट वाराणसी और थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 01 किलो 20 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, एएनटीएफ यूनिट वाराणसी और अलीनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हेरोइन लेकर चंदौली में तस्करी के उद्देश्य से आने वाला है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने गोधना मोड़ अंडरपास सर्विस रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का एक संदिग्ध युवक मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 20 ग्राम भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ, जिसे पुलिस ने हेरोइन बताया, ₹650 नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर, निवासी झोरिया जगदीशपुर बाबतपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया तस्करी का नेटवर्क

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कथित तौर पर आयुष श्रीवास्तव निवासी आकाशवाणी के पास महमूरगंज, वाराणसी ने उसे हेरोइन दी थी। उसे गोधना मोड़ हाईवे के पास खड़े होकर एक अन्य व्यक्ति को हेरोइन सौंपने और बदले में पैसे लेने का निर्देश दिया गया था। आरोपी के अनुसार, वह पैसों के लालच में इस काम में शामिल हुआ था।
पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मु0अ0सं0 560/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना अलीनगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी, उपनिरीक्षक अमित सिंह समेत पुलिस टीम तथा एएनटीएफ वाराणसी के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।