बैठक में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा नेता

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया

अवलेशपुर में संजय राजभर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के आवास पर विधानसभा क्षेत्र रोहनिया समाजवादी पार्टी वाराणसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव ने की तथा संचालन आनंद पटेल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि रोहनिया विधानसभा का शहरी क्षेत्र बरसात के पानी से पूरी तरह डूब चुका है। पूरा शहर जलभराव और गंदगी से बजबजा रहा है,

लोग नाक दबाकर गलियों से आ-जा रहे हैं और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। केवल हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा। जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स का दुरुपयोग भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी और मंत्री कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर बनारस वासियों को सिर्फ धोखा मिला है। यह डबल इंजन नहीं बिना इंजन की सरकार है, विकास जस का तस रुका है

जैसे रेल का बिना इंजन खाली डिब्बा खड़ा हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 10 साल डबल इंजन देख लिया, अब 2027 में परिवर्तन कर अखिलेश यादव की सरकार बनाएं और इस गूंगी-बहरी सरकार को उखाड़ फेंके। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राजभर ने कहा कि बनारस का विकास तभी संभव है जब इस तानाशाही सरकार को उत्तर प्रदेश और बनारस से उखाड़ फेंककर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जाए,

तभी पीडीए समाज का विकास होगा और महंगाई से निजात मिलेगी। बैठक में मुख्य रूप से अखिलेश पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दर्शन यादव जिला पंचायत सदस्य, सचिन प्रजापति, योगेश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुनील बिंद, दुर्गावती पटेल, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, जोनल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।