गाजीपुर के लाल दरवाजा स्थित जायसवाल धर्मशाला महादेव मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित जिला मुख्यालय के इस मुख्य समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य लोगउपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पद्धति दिलीप जी (जिला सह मंत्री) द्वारा विधिवत संपन्न कराई गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व नगर संघ चालक दीनदयाल जी ने की।
मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रांत के सह सेवा प्रमुख दिनेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पवित्र दिन पर हुई थी, जिसे देश भर का सनातनी समाज अत्यधिक उत्साह और सद्भाव के साथ मनाता है।

कार्यक्रम के दौरान संत योगी महाराज के आशीर्वाद वचन प्राप्त हुए, जबकि सह खंड कार्यवाह अभिषेक जी ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया।मंच पर आसीन सभी अतिथियों ने एक स्वर से सनातनी हिंदू समाज की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनने, विश्व हिंदू परिषद से जुड़ने तथा संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किय
जिला मंत्री विनीत सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और जानकारी दी कि यह स्थापना दिवस एक साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में जिले के सभी 10 प्रखंडों में मनाया गया, जिसका समापन जिला मुख्यालय पर भव्य आयोजन के साथ हुआ।इस समारोह में बजरंग दल के जिला संयोजक रवि राज सहित आनंद, अनुराग, प्रदीप, सरिता जी, करुणा, नवीन, ओम प्रकाश, उमेश, उत्तम, राजन, विनोद, गोलू जायसवाल, रामाशीष, राजेश, संजय, शिवम और आदित्य समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







