डाॅ. टी.के. लहरी से मारपीट की घटना पर सर सुंदरलाल अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव व छात्र नेता

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. टी.के. लहरी के साथ मारपीट की घटना सामने आने के बाद रविवार को कैंट विधानसभा की प्रभारी एवं पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव जी अस्पताल पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी अमन यादव, काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव, राधेश्याम समिति सहित तमाम छात्र उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि डाॅ. टी.के. लहरी ने अपना पूरा जीवन मरीजों की सेवा में समर्पित किया तथा अपनी पूरी तनख्वाह BHU को दान कर दी। ऐसे महान सेवाभावी चिकित्सक के साथ अभद्रता एवं मारपीट की घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।

सभी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए तथा ऐसे व्यक्ति को तत्काल बर्खास्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी चिकित्सक अथवा सेवाभावी कर्मचारी के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

— अमन यादव
महानगर अध्यक्ष, बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी, वाराणसी 9044787876

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।