एमएलसी एवं मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के वार्ड में दो हफ्ते से जल भराव, जल निकासी की व्यवस्था नदारद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

एमएलसी एवं मंत्री तथा 10 वर्षों से अधिक समय तक जिला अध्यक्ष रहे हंसराज विश्वकर्मा के वार्ड की तस्वीर आज नगर निगम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

वार्ड में पिछले दो सप्ताह से लगातार पानी भरा हुआ है, लेकिन अब तक जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जब मंत्री के वार्ड में ही दो सप्ताह से जलभराव की समस्या बनी हुई है, तो शहर के अन्य वार्डों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

एक ओर वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जनता जलभराव और बदहाल जल निकासी व्यवस्था से परेशान है।

नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों से मांग है कि तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर वार्डवासियों को इस समस्या से राहत दिलाई जाए

अमन यादव 9044 78 7876

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।