फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से पत्रकारो में आक्रोश ब्याप्त एसएचओ रोहनिया को कार्यवाही के लिये सौपा गया ज्ञापन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

​वाराणसी/-

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वाराणसी के पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उनकी छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है।वही इस संबंध में ‘नेशनल मीडिया हेल्पलाइन’ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव (विकास) ने सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया तथा प्रभारी निरीक्षक रोहनिया को लिखित शिकायत पत्र देकर निष्पक्ष जांच व उचित कार्यवाही की मांग की है।​

दी गई शिकायत के अनुसार मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति ‘PPH- पुलवामा पूछता है’ नाम से फेसबुक पेज को ‘कारगिल’ नाम से चलाते है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर वाराणसी के पत्रकारों को अपशब्द कहे,गाली-गलौज की तथा अमर्यादित व अंसदीय भाषा का प्रयोग किया।​संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के कृत्यों से पत्रकार साथियों का अपमान हुआ है

और समाज में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह कार्य किया गया है,जो कि बेहद निंदनीय है। पत्र के माध्यम से रोहनिया पुलिस से मांग की गई है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।वही उस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया ने ज्ञापन लेने के बाद पत्रकार साथियो को आश्वस्त किया

कि जांचोपरांत असंसदीय भाषा का प्रयोग करने वाले ब्यक्ति के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।इस अवसर पर नेशनल मीडिया हेल्पलाइन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव (विकास),राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय,अजय तिवारी,अश्वनी चौहान,शुभम वर्मा,अजय गुप्ता,सुनील उपाध्याय,रामजी चौहान,संजय मिश्रा,जयचंद, पंकज उपाध्याय इत्यादि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।