लिटिल स्टार स्कूल नगवा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मुख्य अतिथि डॉ. कर्मराज सिंह ने 60 शिक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

नगवा, वाराणसी, 4 सितंबर

नगवा स्थित लिटिल स्टार्स स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. कर्मराज सिंह रहे। उनके साथ संस्था की उपाध्यक्ष गुरमीत गुप्ता, सम्मानित सदस्य अनीता पाण्डेय, सुष्मिता सेन, गुलाब सिंह एवं शुक्ला सर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्वलन तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के एक नन्हे छात्र ने भगवान श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि डॉ. कर्मराज सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रेरणादायी जीवन, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह का प्रमुख आकर्षण विद्यालय के 60 शिक्षकों का सम्मान रहा। मुख्य अतिथि डॉ. कर्मराज सिंह ने सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके समर्पण एवं योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने भाषण, कविताओं एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति सम्मान और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की प्रबंधिका आशा पाण्डेय ने मुख्य अतिथि डॉ. कर्मराज सिंह सहित सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना की समारोह का समापन हर्षोल्लास, सौहार्द एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।