इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने 1,413 दिन पूरे कर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बनाया है।
इसी के साथ मेलोनी सरकार ने सिल्वियो बर्लुस्कोनी की सरकार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
अक्टूबर 2022 में इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं मेलोनी ने यूरोपीय संस्थाओं के साथ सहयोग, वित्तीय अनुशासन और यूक्रेन के समर्थन पर जोर देते हुए व्यावहारिक तरीके से सरकार चलाई।







