चन्दौली सकलडीहा,
कस्बा स्थित एक केक की दुकान पर बुधवार की देर शाम केक लेने को लेकर विवाद होगया। आरोप है कि केक का पैसा वापस करने के बाद भी मनबढ युवक द्वारा गाली गल्लौज और मारपीट किया गया। कोतवाली पुलिस ने व्यापार मंडल के नेतृत्व में मिली तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है।
तेन्दुईपुर गांव के एक युवक ने कस्बा के राज चौरसिया के दुकान पर पहुंचकर केक लेने गया था। कुछ देर बाद केक नहीं होने व खराब होने पर दुकानदार द्वारा पैसा वापस कर दिया गया। बाबजूद युवक द्वारा मारपीट और दुकान पर हंगामा करने व गाली गल्लौज करने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि मारपीट सहित दुकान पर पहुंचकर गाली गल्लौज करने पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,सुरेन्द्र यादव,देव चौरसिया,राज चौरसिया सहित अन्य रहे।







