नेत्रदान महादान—300 से अधिक नेत्रदाता परिवारों का हुआ सम्मान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 3 सितंबर 2026

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), बनारस शाखा एवं लायंस आई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत नेत्रदाता परिवार सम्मान एवं नेत्रदान जागरूकता समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता लायंस आई बैंक के सचिव एवं IMA बनारस के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजीत चतुर्वेदी रहे, जबकि Guest of Honour IMS-BHU के निदेशक प्रो. डॉ. एस. एन. शंखवार रहे। कार्यक्रम में प्रो. चंद्रकला पांड्या, फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एस. के. पांडेय एवं श्री सुशील सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में 300 से अधिक नेत्रदाता परिवारों को सम्मानित किया गया। अपने प्रियजनों के निधन के पश्चात नेत्रदान का निर्णय लेकर किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दृष्टि का उजाला लाने वाले इन परिवारों के त्याग एवं मानवीय संवेदना को उपस्थित अतिथियों ने नमन किया।

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अजीत चतुर्वेदी एवं Guest of Honour प्रो. डॉ. एस. एन. शंखवार ने डॉ. अनुराग टंडन एवं डॉ. अभिषेक चंद्रा के नेतृत्व में लायंस आई बैंक द्वारा किए जा रहे नेत्रदान एवं नेत्र-जागरूकता के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने इस पुनीत कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए लायंस आई बैंक के अध्यक्ष श्री मुकुल लाल टंडन जी को साधुवाद एवं बधाई दी।

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने नेत्रदान विषय पर पेंटिंग्स बनाईं, स्लोगन लिखे, कविताएं एवं राइट-अप तैयार किए और अपने रचनात्मक प्रयासों के माध्यम से समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

अतिथियों ने बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को नेत्रदान के महत्व से जोड़ना इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।

समारोह में IMA बनारस के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य चिकित्सक, IMA के कई पूर्व अध्यक्ष, चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित सदस्य तथा शहर के अनेक विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने नेत्रदान जागरूकता अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. शालिनी टंडन ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया तथा उपस्थित लोगों को नेत्रदान के इस महान संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के अंत में कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ. अजीत सैगल जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, नेत्रदाता परिवारों, विद्यालयों के विद्यार्थियों, IMA के चिकित्सकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और नेत्रदान जागरूकता अभियान को सफल बनाने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी लौटाने का महान संकल्प है। यदि समाज में नेत्रदान को लेकर जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग इसके लिए संकल्प लें, तो अनेक दृष्टिहीन लोगों के जीवन में प्रकाश लाया जा सकता है।

अंत में IMA बनारस एवं लायंस आई बैंक की ओर से समाज के सभी वर्गों से अपील की गई कि वे नेत्रदान के प्रति जागरूक हों, अपने परिवार एवं परिचितों को प्रेरित करें तथा स्वयं भी “नेत्रदान—महादान” के इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनें। विषेश सहयोग अंशुमान देव गुप्ता
प्रदेश उपाध्यक्ष
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का रहा

“नेत्रदान करें—मृत्यु के बाद भी किसी की दुनिया रोशन करें।”

 

रिपोर्ट : जगदीश शुक्ला

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।