कृष्ण जन्माष्टमी पर सजी दिव्य झांकी, राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने मोहा मन।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पड़री मिर्ज़ापुर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पड़री में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी, भजन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी गुंजा दीदी ने श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया। मुरली के माध्यम से उन्होंने श्रीकृष्ण की पवित्रता, दिव्यता और आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की पवित्रता और दिव्यता के कारण ही पूरे विश्व में उनकी पूजा और जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है।

इसके बाद माताओं ने कृष्ण भजन प्रस्तुत किए। सर्वेश अग्रहरि ने भी गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने कृष्ण, राधा और वासुदेव की झांकी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे बच्चों की चैतन्य झांकी तथा रास की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में कन्हैया भाई, सत्यनारायण भाई, मोतीलाल भाई, निर्मला माता,मुन्नी माता, कमला बहन सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। अंत में सभी ने ब्रह्मा भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया।

 

रिपोर्ट अंजली यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।