पीएमश्री प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में रामनगर पुलिस द्वारा साइबर जागरुकता एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, छात्रों को सजग व जागरूक रहने की सलाह दी गयी ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाए जा रहे अभियान के परिप्रेक्ष्य में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जनपद में छात्रों व आम जनमानस को अपराध व अपराधियों के प्रति सजग रहने एवं जागरूकता फैलाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली महोदय व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा  पीएमश्री प्रभु नारायण राजकीय इण्टर कालेज में साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों/साइबर सेल की टीम द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध, साइबर बुलिंग, साइबर अपराधों की प्रकृति, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल तथा ऑनलाइन गेमिंग/डिजिटल फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया ।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध एप डाउनलोड करने और सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क करने से बचें । विद्यार्थियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में मजबूत पासवर्ड एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल अपने अभिभावकों एवं पुलिस को सूचना देने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में भी जानकारी दी गई । पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें ।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली पुलिस टीम एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों का विवरण – थाना रामनगर
1. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सालय, रामनगर, वाराणसी।
2. अविनाश मिश्रा, प्रधानाचार्य पीएमश्री प्रभु नारायण राजकीय इण्टर कालेज, कमि0 वाराणसी।
3. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी ।
4. उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा, थाना साइबर सेल, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
5. म0उ0नि0 सुजाता चटर्जी, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
6. म0आ0 सौम्या, थाना साइबर सेल, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
7. म0आ0 सरोजनी यादव, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
8. म0आ0 मंजू देवी, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
9. आरक्षी गौरव कुमार, थाना साइबर सेल, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।