दिनांक 02.09.2026 को समय करीब 03:00 बजे थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बाबतपुर, पुरा रघुनाथपुर एयरपोर्ट बाउंड्री के किनारे नाले के पास नाम-पता अज्ञात व्यक्ति, उम्र लगभग 35 वर्ष, मृत अवस्था में पाया गया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मृतक के शव का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक ने काले रंग की शर्ट एवं पैंट पहन रखी है। आसपास के स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, किंतु मृतक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

मृतक के शव को नियमानुसार मर्चरी हाउस भेज दिया गया है तथा शव की शिनाख्त हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मृतक की फोटो भी साथ में प्रेषित की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को फोटो/हुलिया के आधार पर मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो कृपया थाना प्रभारी फूलपुर – 9454404395 पर सूचना देने का कष्ट करें।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।