लखनऊ
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। केजीएमयू के माइक्रो बायलॉजी विभाग में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई। वहीं प्रदेश में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 685 पहुंच गया है।
सूत्रों के अनुसार पर्यटन मंत्री को कई दिनों से बुखार था। वे फिरोजाबाद में थे। उन्होंने लखनऊ आकर टेस्ट कराया। मलेरिया नेगेटिव आया लेकिन इंफ्लुएंजा एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। इसके बाद वे क्वारंटीन हो गए हैं। चिकित्सकों ने उन्हें प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है।







