जौनपुर
जनपद में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देश पर 02 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं यूपी बोर्ड के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। विद्यार्थियों के विद्यालय आने पर रोक रहेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्य संपन्न करेंगे। जबकि महिला शिक्षकों को हलषष्ठी (हरछठ/ललई छठ) का अवकाश प्रदान किया गया है। प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए जिलाधिकारी एवं शिक्षा विभाग की सराहना की जा रही है।







